फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान धंसका, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान धंसका, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन

अर्जुन खिरिया (ललितपुर)। तहसील पाली के ग्राम अर्जुन खिरिया में एक दो मंजिला मकान धंसक गया। गनीमत रही कि जोर से आवाज आने और कंकड़ गिरने से परिवार वाले जाग गए। परिवार मकान छोड़कर बाहर चला गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। गांव के नई बस्ती तिराहा पर रहने वाले जानकी अहिरवार पुत्र थोवन का 12-13 साल पुराना दो मंजिला मकान बना है। मकान में वह अपने माता-पिता और छोटे भाई के परिवार के साथ रहता है। मंगलवार की रात को खाना खाकर सभी परिवार वाले अपने अपने कमरे में सो गए। रात में करीब दो बजे जोर से आवाज आई और जानकी के ऊपर मिट्टी के कंकण गिरने से आंख खुल गई। रात में टार्च जलाकर देखा तो मकान के पिछले हिस्से की दीवार में करीब दो फिट चौड़ी दरार पड़ी हुई थी। अंदर का फर्श तीन फिट तक धंसक गया था। जानकी ने आननफानन में अपने और अपने भाई के परिवार को जगाकर घर के बाहर किया। इसके बाद मकान के पीछे दीवार के पास रखे पड़ोसियों के ट्रैक्टर और जीप को भी तुरंत हटवाया। सुबह जब लोगों ने देखा तो पूरा मकान दरक गया था। गनीमत रही कि समय रहते परिवार के सदस्यों को बाहर निकाल दिया गया।
मुझे जानकारी मिल गई है। अपने उच्चाधिकारियों को इस बारे में भी जानकारी दे दी है। जांच कर पीड़ित को हरसंभव मदद दी जाएगी।
- विनय, लेखपाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें