फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू खनन कर बेचने में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बालू खनन कर बेचने में दो गिरफ्तार
विज्ञापन

ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत बांसी चौकी पुलिस ने देवरान नदी से अवैध खनन की सूचना पर दो लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक युवक भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली कब्जे में लेकर खनन कर बालू चोरी करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कस्बा चौकी इंचार्ज अशोक सिंह को ग्राम लखनपुरा के पास स्थित देवरान नदी से खनन करने की सूचना मिली। इस पर वह मौके पर पहुंचे, जहां तीन लोगों को नदी से बालू खनन करते देखा। इसमें से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा चकमा देकर भाग निकला। पकड़े गए आरोपियों में ग्राम लखनपुरा निवासी चंद्रजीत पुत्र राकेश, नरेंद्र पुत्र सुम्मेर सिंह यादव व भागे महेश पुत्र पूरन आदि के खिलाफ नदी से बालू खनन चोरी कर बेचने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें