फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्यानिक फसलों की खेती को मिला भौतिक लक्ष्य

विज्ञापन
greenari. - फोटो : greenari.
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद के लिए वर्ष 2020-21 में योजनाओं के भौतिक लक्ष्य प्राप्त हुए हैं, ऐसे में इच्छुक किसान पोर्टल पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराकर योजनाओं का लाभ ले सकेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि योजनांतर्गत पंजीकृत कृषकों को ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर अनुदान का लाभ प्रदान किया जाएगा। पंजीकरण कराने को कृषक अपनी खतौनी (स्वयं के नाम भूमि हो), बैंक पासबुक एवं आधार कार्ड तीनों अभिलेखों की छायाप्रति एवं मोबाइल नंबर किसान आईडी लेकर जिला उद्यान अधिकारी, कार्यालय ललितपुर में समय दोपहर दो बजे से चार बजे तक संपर्क कर सकेंगे। किसान सीएससी/जनसेवा केंद्र/लोकवाणी केंद्र पर जाकर भी पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिला औद्यानिक मिशन के तहत नवीन उद्यान रोपण-अमरुद कलमी, संकर सब्जियों की खेती-हाइब्रिड, पुष्प क्षेत्र विस्तार- लूज फ्लावर गेंदा, मसाला क्षेत्र विस्तार, हल्दी खेती, लहसुन खेती, प्याज खेती, नैचुरली, वैंटीलेटिड सिस्टम, पॉली हाउस निर्माण, पॉली हाउस के अंतर्गत गुलाब/जरवेरा की खेती, आॉर्गेनिक फार्मिंग, वर्मी कम्पोस्ट यूनिट परमानेंट स्ट्रक्चर/आईपीएम, एचडीपीई वर्मी बेड, इंट्रीग्रेटेड पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट, लघु खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापना नई, अनुजाति/जनजाति (राज्य सेक्टर) औद्यानिक विकास की योजना, संकर कद्दू वर्गीय सब्जियां, संकर शिमला मिर्च, संकर मसाला मिर्च, संकर धनिया, लहसुन तथा गेंदा, आईपीएम योजनाएं संचालित हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं, जिनसे किसान संपर्क कर सकते हैं। जिनमें तालबेहट-9621121736, बार-7355269509, जखौरा-9415946855, बिरधा-7355174807, मड़ावरा-7355174807, महरौनी-7355269509 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें