बोनस मांग करते ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन रेल कर्मचारी
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर बोनस मांग दिवस पर नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के बैनर तले तमाम रेल कर्मचारियों ने बोनस की घोषणा नहीं करने के विरोध में प्रदर्शन किया। बोनस मांग दिवस के रूप में प्रदर्शन करते हुए वक्ताओं ने आरोप लगाया कि भारत सरकार द्वारा लगातार केंद्रीय कर्मचारियों के भक्तों में कटौती की जा रही है। कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना में शामिल नहीं किया जा रहा है व भारतीय रेल को गलत नीतियां बनाकर लगातार निजी करण की ओर धकेलने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों का भविष्य तो खतरे में है ही साथ ही आगे आने वाली पीढ़ी को देश में रोजगार खत्म होता जाएगा। इस समय भारतीय रेल देश का सबसे बड़ा रोजगार दाता है। बोनस मांग दिवस पर शाखा द्वारा ललितपुर स्टेशन ,सिग्नल डिपो ,कर्षण विद्युत डिपो ,धौर्रा स्टेशन ,जीरोन जाखलौन ,तालबेहट आदि छोटे-छोटे स्टेशनों पर रेल कर्मचारियों को जागरूक किया गया। यदि रेल मंत्रालय द्वारा 21 अक्टूबर तक रेल कर्मचारियों के बोनस की घोषणा नहीं की गई तो तमाम रेल कर्मचारी आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर 22 अक्तूबर 2020 से शांतिपूर्वक ढंग से अपने कार्य का बहिष्कार करेंगे। सभाओं के दौरान शाखा अध्यक्ष मनोज तिवारी, नितिन शर्मा आरबी नायक, साकिर खान, शंकरलाल राठौड़, शांतनु पुरोहित, सुनील कुमार यादव, जीडी वर्मा, मनीष शुक्ला, राजेंद्र पाल, सर्वेश कुमार, पूरनलाल, मनोज कुमार, नितिन मालवीय, सचिन यादव, प्रतीक अग्निहोत्री, धर्मेंद्र कुमार मौजूद रहे।