मृतक के ताऊ प्रहलाद ने बताया कि नीलेश के पेंट की जेब में उसका मोबाइल और दो सौ रुपये भी मिले हैं। उसके मोबाइल पर आखिरी बातचीत देर रात 12.40 बजे होटल के एक कर्मचारी से हुई थी, जब कर्मचारी से बात की तो उसने बताया कि नीलेश ने रविवार की देर रात को फोन करके उससे कहा था कि मुझे तुम्हारे सौ रुपये देना है। मैं मर जाऊं तो उसके कपड़ों की जेब से निकाल लेना। इसके बाद उसने फोन काट दिया था।
ललितपुर के थाना पाली अंतर्गत ग्राम करमरा निवासी नीलेश (20) पुत्र अंगद रजक शहर में एक होटल में मैनेजर का काम करता था। रविवार देर रात उसने अपने खेत में जाकर उसने पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। अगले दिन सुबह जब परिजन खेत पर गए तो उसका शव महुआ के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन
ग्राम करमरा निवासी नीलेश रजक कैलगुुवां चौराहा स्थित एक होटल में मैनेजर का काम करता था। साथ ही वह होटल में खाना भी बना लेता था। रविवार की शाम को अपने होटल के स्टाफ के एक साथी के साथ कटरा बाजार से नई रस्सी खरीदकर लाया और होटल में पहुंचा। जहां होटल स्वामिनी के पूछने पर उसने गांव में उसकी तीन चार बकरियां होने पर उन्हें बांधने के लिए रस्सी खरीदने की बात बताई।
जिसके बाद उसने होटल में खाना खाने के बाद शराब भी पी। जिसके कारण वह लड़खड़ाने भी लगा। इसके बाद भी वह रात दस बजे के बाद अपनी बाइक लेकर गांव जाने की बात कहकर निकल गया। अगले दिन सोमवार को सुबह करीब सात बजे उसके ताऊ प्रहलाद रजक बारिश होने की संभावना के चलते खेत पर भूसा ढकने के लिए गए, तो वहां नीलेश का शव महुआ के पेड़ पर रस्सी से लटका हुआ पाया।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर थाना पाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृृतक के ताऊ प्रहलाद ने बताया उसके भतीजे नीलेश का शव महुआ के पेड़ पर लटका मिला और पेड़ के पास में ही उसकी बाइक आड़ी डली हुई थी, जबकि उसकी चप्पलें भी पेड़ के पास में ही रखी मिली हैं। मृतक तीन भाईयों में मंझला था और वह बीए प्रथम वर्ष में पढ़ता था।
तुम्हारे सौ रुपये देना है, मैं मर जाऊं तो कपड़ों की जेब से निकाल लेना