फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: किराये और जर्जर भवनों में चल रहे चिकित्सालय

विज्ञापन
विज्ञापन
सात होम्योपैथिक चिकित्सालय बनाने को 3.49 करोड़ के प्रस्ताव पर शासन ने मांगा ब्योरा
विज्ञापन



जल्द बनने की उम्मीद जागी



अमर उजाला ब्यूरो



ललितपुर। जनपद में खस्ताहाल सात होम्योपैथिक चिकित्सालय के बनने की उम्मीद जग गई है। शासन ने करीब 3.49 करोड़ की लागत से बनने वाले इन चिकित्सालयों के लिए देखी गई जमीन की रिपोर्ट मांगी है। बताया जा रहा है कि अधिक अस्पताल किराये के भवनों में चल रहे हैं, कई जर्जर भी हैं।
गौरतलब हो कि जनपद में होम्योपैथिक के 24 चिकित्सालयों में 12 के पास भवन हैं जबकि छह अस्पताल किराये के भवनों में, दो स्कूल भवन में एक पंचायत भवन में और एक पीएचसी भवन सहित दो अन्य स्थानों पर चल रहे हैं। इनमें कुछ भवन तो बेहद खस्ताहाल हैं और कुछ चिकित्सालय बनना प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की ओर से सात चिकित्सालयों के लिए शासन को प्रस्ताव भेजे गए थे, जिनमें प्रति चिकित्सालय 49.78 लाख का बनना था। शासन ने इन चिकित्सालयों के लिए जमीन आदि के कागजात सहित अन्य सूचनाएं जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप त्यागी से मांगा है।
विभाग के लिपिक लालचंद्र ने बताया कि जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी अवकाश पर हैं उनके आने के बाद शासन से मांगी गई सूचनाएं भेजी जाएंगी।
बताया गया कि राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय बिजरौठा, ननौरा, साढूमल, गदयाना, भौड़ी, समोगर और बुढ़वार में बनना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें