फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बालाबेहट में फसल का सर्वे शुरू होने से किसानों की जगी उम्मीदें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बालाबेहद क्षेत्र में अत्यधिक बारिश के कारण अधिकांश फसलें नष्ट हो गईं, जिसके बाद ग्रामीणों ने फसल सर्वे और मुआवजे की मांग की। जिलाधिकारी ने इस पर संज्ञान लेते हुए सर्वे टीम गठित की। रविवार को राजस्व विभाग के लेखपाल मुजीव बैग, कृषि विभाग के मनीष कुमार लिटोरिया और बीमा कंपनी के श्रीकांत कुशवाहा की संयुक्त टीम ने बालाबेहट क्षेत्र का दौरा किया।
विज्ञापन

टीम ने 10 चयनित किसानों के खेतों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि आधी से ज्यादा फसलों में नुकसान हुआ है। संयुक्त जांच के उपरांत टीम ने 60 फीसदी से ऊपर फसलों में नुकसान बताया। अत्यधिक बारिश इसका मुख्य कारण रही, जिससे उड़द, मूंग, मक्का और मूंगफली जैसी फसलें पानी में डूबकर बुरी तरह नष्ट हो गईं। बीमा कंपनी के एजेंट श्रीकांत ने बताया कि बीमा कंपनी उड़द की फसल के 100 फीसदी नुकसान पर 26600 रुपये प्रति हेक्टेयर देती है। नुकसान के अनुपात में पैसा शीघ्र ही किसानों के खाते में भेज दिया जाएगा। प्रत्येक किसान को टोल फ्री नंबर 14447 पर शिकायत दर्ज कराना अनिवार्य है। जिन किसानों ने अभी तक शिकायत नहीं की है, उन्हें जल्द से जल्द अपनी नष्ट फसलों की शिकायत दर्ज करनी चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर शिवराज सिंह, जीवन सिंह, दिग्विजय सिंह, सुमित कटारे, चंद्रकांत पाठक, गनु रैकवार, छतु अहिरवार, मुन्नालाल अहिरवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें