फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ललितपुर से चंदरी-अशोकनगर रेलवे लाइन की उम्मीद जगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद से चंदेरी-अशोकनगर रेलवे लाइन मिलने की उम्मीद जग गई है। सांसद अनुराग शर्मा ने लोकसभा सत्र के दौरान रेल मंत्री के सामने ललितपुर से चंदेरी अशोकनगर होते हुए कोटा तक रेल लाइन बिछाने का प्रस्ताव रखा है।
विज्ञापन

जनपद मुख्यालय से चंदेरी-अशोकनगर रेलवे लाइन बिछाई जाने की योजना रेल मंत्रालय में लंबित चल रही है। हालांकि, करीब एक साल पहले इसका सर्वे हुआ था। लेकिन इसके बाद ये योजना ठंडे बस्ते में चली गई। यह रेलवे लाइन कई रेल डिवीजन से होकर जानी है। इसके लिए बिना रेल मंत्रालय के आदेश के कोई कार्य नहीं हो सकता है। लेकिन रेलवे लाइन बिछाने की मांग बजट सत्र में सांसद न कही। उन्होंने रेल मंत्री से कहा कि रेल लाइन डलने से बुंदेलखंड को सीधा राजस्थान से जोड़ा जा सकेगा।

कई ट्रेनों की ठहराव की मांग
सांसद ने संसदीय क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव की भी मांग रेल मंत्री से की। इसमें अंडमान एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 16031/16032 का ललितपुर रेलवे स्टेशन पर, रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन ट्रेन संख्या 12155/12156 का ललितपुर रेलवे स्टेशन, केरल एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12625/12626 का ललितपुर रेलवे स्टेशन, गोवा एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12780/12779 का ललितपुर रेलवे स्टेशन, झेलम एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 11077/11078 का तालबेहट रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग की है। इसी तरह, कई अन्य ट्रेनों के ठहराव की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें