फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
कैप्सन - कमरे में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
बिजरौठा/ तालबेहट। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा बिजरौठा के मजरा बौलारी में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़ कर 65 हजार रुपये की नकदी एवं लाखों के जेवरात चुरा लिए। जानकारी के बाद कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर जानकारी ली। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन

ग्राम बिजरौठा के मजरा बौलारी में सुरेश पुत्र रामप्रसाद कुशवाहा रहता है। बुधवार को वह अपने परिवार सहित खेत पर फसल की रखवाली के लिए गया था। रात में अज्ञात चोरों ने उसके सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब वह खेत से वापस घर आया और मकान के टूटे ताले देखे तो हतप्रभ रह गया। उसने पाया कि कमरे में संदूक में रखे जेवरात और नकदी चोर ले गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर गई। आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी की। चोरी का कुछ सामान सिद्ध बाबा मंदिर के सामने पड़ा मिला।
सुरेश ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर अवगत कराया कि चोर उसके घर से पैंसठ हजार रुपये की नकदी, सोने का हार, मंगलसूत्र, सोने की चार चूड़ी, चांदी की करधौनी, पायलें, बिछिया, फूल, छन्नी आदि सामान चुरा ले गए। इस संबंध में उपनिरीक्षक अजय यादव का कहना है कि अभी जांच चल रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें