ललितपुर। बच्चों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए मम्मियां गंभीर हैं। वह पूरे प्रयास कर रही हैं कि बच्चे घर से बाहर खेलने न जाएं। खासकर वह मम्मियां अधिक परेशान हैं, जिनके बच्चे छोटे हैं और बाहर घूमने की जिद कर रहे हैं। लेकिन, मम्मियां बच्चों को वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए पूरा प्रयास कर रहीं हैं और उनकी हर फरमाइश को पूरा कर रही हैं। कोई बच्चे के साथ खेल रहा है तो कोई उनकी पसंदीदा डिश बना रहा है।
कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन होने के कारण क्या बच्चे, क्या बड़े और क्या बूढ़े सभी को घर से बाहर जाने पर मनाही है, इसलिए बच्चे दिनभर घर में रहकर बोरियत महसूस करते हैं। इसकी कमी को पूरा करने के लिए बच्चों की मम्मियों को मशक्कत करनी पड़ रही है।
कोरोना वायरस को लेकर स्कूल, पार्क और बाजार सब बंद होने की वजह से घरों में बच्चों का समय प्रबंधन मम्मी के लिए चुनौती सा बन गया है। वे अनेक प्रयास कर रही हैं कि बच्चों को घर से बाहर ना जाने दिया जाए। इसके लिए वह उनको कोरोना वायरस की जानकारी और हिदायत बराबर दे रही हैं। उनको व्यस्त रखने के लिए मोबाइल और टीवी के साथ उनके साथ टाइम पास कर रही हैं। कुछ मम्मी या घर के काम निपटाने के बाद बच्चों के साथ खेल रहीं हैं या फिर कुछ बच्चों को तरह-तरह के पकवान के साथ उनको मना रहीं हैं। बच्चों को घर के बाहर जाने से रोकने के लिए उनके मनपसंद व्यंजन बनाए जा रहे हैं।
कोरोना वायरस के चलते सभी लोग घरों में ही हैं। बच्चे बाहर जाने की जिद करते हैं, लेकिन उनको घर में ही खेलने की सलाह देकर उनके साथ दिनभर टाइम पास कर रहे हैं। उन्हें मनपसंद खिलौने खेलने को दिए। - माधवी
बच्चे घर से बाहर ना खेलने जाएं और उन्हें कोरोना वायरस का संक्रमण से खतरा ना हो, इसलिए बच्चों को घर में ही तरह-तरह के पकवान बनाकर और उनके साथ खिलौनों के साथ खेलते रहे। - रश्मि पचौरी
बच्चों को घर के अंदर रखना बड़ी मुश्किल का काम है। बच्चों का दिल बहलाने के लिए उनके साथ ज्यादा समय देकर खेलते रहे और उनको मनपसंद व्यंजन बनाकर खिलाएं। - राखी
घर में खेलते बच्चे- फोटो : LALITPUR
घर में पकवानों के साथ बच्चा- फोटो : LALITPUR