फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने पहुंचाई होमआइलेशन मरीज को दवा की किट

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बीते 18 मई को आयोजित हुई कोविड-19 कोर कमेटी की बैठक में जिला प्रशासन द्वारा 9454416374 नंबर जारी करते हुए यह पहल की गई थी कि होम आइसोलेशन के ऐसे मरीज जिनमें कोविड-19 के लक्षण हैं, वे नंबर पर फोन करके दवा की मांग कर सकते हैं। उन मरीजों को संबंधित थाने की पुलिस घर पर जाकर दवाई की किट उपलब्ध कराएगी, इसके लिए सभी थानों पर पर्याप्त मात्रा में दवाई की किटें उपलब्ध करा दी गई हैं।
विज्ञापन

इसी के चलते बृहस्पतिवार को जनपद के कुछ होम आइसोलेशन के मरीजों ने मोबाइल नंबर पर दवा की मांग की, जिस पर पुलिस की एक टीम द्वारा मरीजों के घर पर पहुंचकर उन्हें दवाई की किट उपलब्ध कराई गई, साथ ही उन्हें दवा के प्रयोग के बारे में जानकारी भी प्रदान की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने जनपद वासियों से अपील की है कि वे शासन द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन का पालन करें, अनावश्यक रूप से घर के बाहर न जाएं, मास्क पहनें व सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें। उन्होंने कहा है कि जिन होम आइसोलेशन के मरीजों को दवा की आवश्यकता है वे जारी किए गए नंबर 9454416374 फोन करके दवा की मांग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें