कैप्सन - जेसीबी मशीन चलाकर मृत पशुओं को मिट्टी से ढंकता चालक
- फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। नगर की सीमा से सटे ग्राम तरगुवां के गो आश्रय स्थल के समीप आधा दर्जन से अधिक जानवरों के मृत पड़े होने की खबर मिलने पर अफसरों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें हटवाया।
छुट्टा जानवरों को सुरक्षित करने के लिए गांव-गांव में अस्थायी गोआश्रय स्थल खुलवाए गए हैं। बुधवार की सुबह नगर की सीमा से सटे मंडी स्थल के पास तरगुवा गांव के नजदीक आधा दर्जन से अधिक जानवरों को लोगों ने मृत पड़ा देखा। यह खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। सूचना के बाद मौके उपजिलाधिकारी मोहम्मद कमर और पशु चिकित्साधिकारी डा. एसके शाक्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपने स्तर से वहां की व्यवस्थाएं देखीं और जिम्मेदार लोगों से गोआश्रय स्थल की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।उपजिलाधिकारी मोहम्मद कमर ने बताया कि बुधवार को जानवरों की स्वाभाविक मौत हुई है। उधर, मौके पर भूसा और पानी का प्रबंध हो चुका था। जेसीबी मशीन से मृत जानवरों को मिट्टी से ढंका जा रहा था।
तालबेहट। पशुओं के मरने की सूचना के बाद भी स्थानीय पशु चिकित्साधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। जबकि, गो आश्रय स्थलों के रखरखाव के लिए ग्राम प्रधान व सचिव की जिम्मेदारी है।