ललितपुर। थाना बार के पारौन पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम सनसुआ निवासी वीर सिंह (70) पुत्र संतोष सिंह बृहस्पतिवार की रात को गांव में ही एक शादी समारोह के कार्यक्रम में खाना खाकर लौट रहे थे। तभी रास्ते में सड़क पर कुछ लोगों ने तेज बाइक चलाकर उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए बार अस्पताल ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल और फिर वहां से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जिस पर परिजन उसे वापस जिला अस्पताल ले आए। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पांच बेटे व चार बेटियां हैं।