संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। दो लाख रुपये की रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा पुलिस ने तीन आरोपियों पर दर्ज किया है।
कस्बा बांसी निवासी पप्पू झा ने पुलिस को बताया कि हिस्ट्रीशीटर सुंदरलाल, सरेंद्र सिंह, अजय निवासी ग्राम बस्त्रावन हाल पिसनारी के खिलाफ एक मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। विपक्षी सुंदर, सरेंद्र उर्फ भैया यादव के पास दो लाइसेंसी बंदूक हैं। उक्त मुकदमे में आरोपी राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं। 20 नवंबर 2023 को वह बांसी जा रहा था तो कचहरी चौराहा के पास आरोपियों ने रास्ता रोक लिया और राजीनामा न करने पर परिवार सहित जान से मार देने की धमकी दी। यह भी कहा कि उक्त मुकदमे में उनके दो लाख रुपये खर्च हो गए हैं, वह रुपया उससे वसूल करेंगे।