फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ब्लॉक बार अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय डुलावन में वार्षिकोत्सव व शिक्षक-अभिभावकों की बैठक का आयोजन किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
उच्च प्राथमिक विद्यालय डुलावन में एआरपी जयकुमार तिवारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, देशभक्ति गीत, शिक्षाप्रद नाटक, स्वच्छता पर आधारित नाटकों का मंचन किया। अन्य कार्यक्रमों में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, पेंटिंग के साथ खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इसके बाद शिक्षक-अभिभावक बैठक में बच्चों के माता-पिता सम्मिलित हुए। एआरपी जयकुमार तिवारी ने कहा कि बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजें। विद्यालय में दिए जाने वाले गृहकार्य को भी देखें। नवीन सत्र एक अप्रैल से प्रारंभ होगा, जिसमें अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालय में कराएं। इस दौरान इंचार्ज प्रधानाध्यापक वीर सिंह, सहायक अध्यापक देवीशंकर कुशवाहा, पुष्पेंद्र जैन, अल्पेश समाधिया, संतोष नरवरिया, प्रमोद तिवारी, राजेश पटैरिया, प्रीति कुशवाहा, अंजूलता, राजेश राजे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें