फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइटेंशन लाइन में फाल्ट आने से चालीस गांव की बिजली 12 घंटे रही ठप

विज्ञापन
electricty problem - फोटो : electricty problem
विज्ञापन
ललितपुर। बाईपास बिजली के कल्यानपुरा फीडर के अंतर्गत हाईटेंशन लाइनों में फाल्ट होने से 40 गांव की बिजली आपूर्ति 15 घंटे तक ठप रही। जिससे ग्रामीणों को रात भर अंधकार में रहना पड़ा।
विज्ञापन

बाईपास विद्युत सब स्टेशन के कल्यानपुरा फीडर यहां सबसे बड़ा फीडर है। इसमें करीब चालीस गांव जुड़े हैं। जिसके चलते इसमें आए दिन हाईटेंशन लाइनें ब्रेक डाउन में बनी रहती हैं। विगत दिनों शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे कल्यानपुरा फीडर ब्रेक डाउन में आ गया। जिससे ग्राम बिरारी, रजवारा, मैलवारा खुर्द, मैलवाराकलां, भौंरदा, टपरियन, खिरिया छतारा, रमेशरा, टीकरा, कल्यानपुरा, कचनौंदाकलां, खोंखरा सहित करीब चालीस गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात को बारिश तेज होने के कारण लाइन में फाल्ट नहीं खोजा जा सका। जिसके बाद अगले दिन शनिवार सुबह होने पर अवर अभियंता त्रिलोकी मधेशिया की टीम द्वारा लाइन की पेट्रोलिंग की गई। जिसके तहत ग्राम बिरारी व मैलवारा की हाइटेंशन लाइनों के तार टूटे मिलें। वहीं, ग्राम चंदेरा के पास हाईटेंशन खंभे पर एक डिस्क फटी मिली। विद्युत कर्मचारियों ने हाइटेंशन लाइनों के तार व डिस्क जोड़कर दोपहर लगभग 12.30 बजे आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन लाइन मुख्य 33 केवी लाइन की बिजली चली जाने के कारण फिर से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद शाम को लगभग चार बजे के बाद फीडर की बिजली आपूर्ति सुचारु कराई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें