फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल रोड पर हाईटेंशन लाइन टूटने से मची भगदड़, बिजली गुल रही

विज्ञापन
जिला अस्पताल मार्ग में लटक रहा बिजली का तार - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी हाईटेंशन लाइन में गार्डिंग न होने से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। बुधवार को जिला अस्पताल रोड स्थित पेट्रोल पंप के निकट अचानक तेज आवाज के साथ एचटी लाइन का एक तार सड़क पर गिर गया। इससे सड़क से गुजर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। इधर, पेट्रोल पंप के निकट रखा ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इससे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। जेई एके वर्मा ने बताया कि ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी की जांच चल रही है। जबकि एचटी लाइन के तार को सही करा दिया गया है।
विज्ञापन

शहर में कई स्थानों पर हाईटेंशन लाइन में गार्डिंग नहीं लगी हुई है। ऐसा ही हाल शहर में जिला अस्पताल व चर्च रोड के आस पास बना हुआ है। यहां पर बस स्टैंड मार्ग में हाईटेंशन लाइन के नीचे गार्डिंग जर्जर हालत में है। कहीं पर पूरी तरह से टूट तक गई है। बुधवार को दोपहर 3.30 बजे एचटी लाइन में अचानक फॉल्ट होने से आग लग गई। तारों से चिंगारी गिरते ही सड़क से गुजर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। इस दौरान तार टूटकर बीच सड़क पर लटक गया। स्थानीय दुकानदारों ने तारों के आस-पास टेबल व अन्य सामान रख दिया। इसके बाद बसों का आवागमन पेट्रोल पंप से महिला थाना मार्ग नगर संसाधन केंद्र से होकर कर्पूरी ठाकुर चौराहा होकर किया गया।
पूरे दिन गुल रही बिजली, उमस भरी गर्मी से हुआ हाल बेहाल
बुधवार को सुबह लगभग 11 बजे से शहर के मोहल्ला सिविल लाइन में जिला अस्पताल मार्ग में तारों व ट्रांसफार्मर जर्जर होने से फाल्ट हो गया। इससे आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद लोगों का उमस भरी गर्मी से हाल बेहाल हो गया। लोगों को घरों में ही नहीं बाहर भी गर्मी से राहत नहीं मिली। बिजली विभाग ने दोपहर को ट्रांसफार्मर ठीक किया, जिसके बाद चौराहा पर हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो गया। इसके चलते करीब आठ घंटे तक इस इलाके की विद्युत आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें