फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बाइक ने खड़ी मोटरसाइकिल में मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
police new car - फोटो : police new car
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम पिपरिया वंशा में सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक को सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी झांसी ले जाने के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम पिपरिया वंशा निवासी सोहित (20) पुत्र जसवंत यादव शुक्रवार को दोपहर में अपने चाचा शीतल के साथ मोटरसाइकिल से खेत जा रहा था। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास मोटरसाइकिल रोक ली और चाचा खेत की ओर चले गए, जबकि वह मोटरसाइकिल पर बैठा रहा। तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उसकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे सोहित गंभीर रुप से घायल हो गया। यह देख उसके चाचा दौड़कर आए और उन्होंने एंबुलेंस को बुलाकर भतीजे को जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी रेफर कर दिया। झांसी ले जाते समय रास्ते में ही सोहित की मौत हो गई। परिजन उसे वापस ललितपुर ले आए। जानकारी पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई संजय ने बताया कि मृतक तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था और खेती बाड़ी ही करता था। बीते रोज चाचा के साथ खेत पर जा रहा था कि सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल में दूसरी मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें