फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अंग्रेजी के प्रश्नों में उलझे हाईस्कूल के परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। यूपी बोर्ड की सोमवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की दो पालियाें में परीक्षा हुई। पंजीकृत 26673 के सापेक्ष 25401 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 1278 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई।
सोमवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय का पेपर 50 केंद्रों पर हुआ। पंजीकृत 20464 के सापेक्ष 19382 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 1082 अनुपस्थित रहे, जबकि 13 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट का कंप्यूटर, कृषि वनस्पति, कृषि अर्थशास्त्र का पेपर हुआ। इसमें पंजीकृत 712 के सापेक्ष 684 परीक्षार्थी उपस्थित और 28 अनुपस्थित रहे। अंग्रेजी के पेपर में छात्र-छात्राएं गद्यांश में से पूछे गए प्रश्नों के उत्तर में उलझे दिखे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा 34 केंद्रों पर हुई। पंजीकृत 4266 के सापेक्ष 4162 परीक्षार्थी उपस्थित और 104 अनुपस्थित रहे। छात्र-छात्राएं भौतिक विज्ञान के नियम व सिद्धांतों में उलझे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट का मनोविज्ञान का पेपर हुआ। इसमें 229 के सापेक्ष 216 उपस्थित और 13 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दस केंद्र पर इंटरमीडिएट के शिक्षा शास्त्र की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 1008 के सापेक्ष 957 परीक्षार्थी उपस्थित और 51 अनुपस्थित रहे। जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट सहित सचल दल परीक्षा केंद्रों पर भ्रमणशील रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों पर चल रही परीक्षा की निगरानी की जाती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें