अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिला प्रशासन के तत्वावधान में 11 से 13 मार्च तक स्पोर्ट स्टेडियम में पहली बार ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर (महिला) खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जिसमें उत्तर प्रदेश के झांसी सहित विभिन्न मंडलों की 10 उत्कृष्ट महिला खो-खो टीमें प्रतिभाग करेंगी।
जिला क्रीड़ा अधिकारी रेखा रावत ने बताया कि सोमवार को स्पोर्ट स्टेडियम में हुए ट्रायल में खो-खो की जनपद स्तरीय टीम का चयन कर लिया गया है। अवधेश, पूनम, भारती, रूबी, भारती, नैनसी, अनामिका, रजनी, सपना, रिंकी के अलावा नेहा व प्रियंका को आरक्षित किया गया है। निर्णायक सुनील कुमार व राजेश कुमार रहे। उन्होंने बताया कि चयनित जिला स्तरीय टीम मंगलवार को मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट स्टेडियम, झांसी में आयोजित होने वाली मंडलीय चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करेगी।