फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: विधवा पेंशन के लिए भटक रहीं असहाय महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। विधवा पेंशन के योजना के तहत 20 हजार महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है, लेकिन कई महिलाएं ऐसी हैं, जो जानकारी व ई-केवाईसी के अभाव में भटक रही हैं।
कई ऐसे ग्रामीण इलाके हैं, जहां पति की मौत के बाद निराश्रित महिलाओं को सरकार से विधवा पेंशन का भी लाभ नहीं मिला है। वह अपने दस्तावेज प्रधान व पंचायत सचिव को दे देती हैं, लेकिन विभाग में फार्म जमा न होने से महिलाएं लाभ से वंचित रह जाती हैं। विभाग ने इस वर्ष 20,680 महिलाओं के खातों में द्वितीय किस्त के रूप में 68 हजार 89 रुपये की धनराशि पहुंचाई है। वहीं, 1,272 महिलाओं को नवीन सूची में जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कई बार कागज प्रधान व सचिव को दिए, लेकिन अब तक विधवा पेंशन नहीं आई। किसी तरह अपना व परिवार का पेट पाल रही हूं।
हल्की बहू उर्फ हरि बाई सहरिया।
-
पति के चले जाने के बाद सुना तो था कि सरकार विधवा महिलाओं को पेंशन देती है। इसके लिए कागज भी जमा किए, लेकिन अब तक पेंशन नहीं मिली।
पार्वती।

हम जैसे लोगों को यह योजनाएं सुनने को मिलती हैं। कई बार कागज जमा करा चुके, फिर भी विधवा पेंशन नहीं मिली।-नई गड़ी बाई।
-
जो भी आवेदन आते हैं, उनका सत्यापन कर लाभ दिया जाता है। 1272 महिलाओं को लाभार्थियों की सूची में जोड़ा गया है। जो छूटी महिलाएं हैं, उनके आवेदन प्राप्त नहीं हुए। धौर्रा क्षेत्र की महिलाएं कैसे लाभ से वंचित रहीं, इसके लिए कर्मचारी भेजकर दस्तावेज मंगाए जाएंगे।
नंदलाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें