सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम में मौजदू पुलिस अधीक्ष?
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। सोमवार को सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ किया गया। इसमें चालकों को यातायात को नियमों की शपथ दिलाई गई, साथ ही प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार व अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाए जाने व यातायात नियमों का पालन करने के लिए जोर दिया गया। अपर जिलाधिकारी ने वाहनों से यात्रा करते समय सीट बेल्ट हेलमेेट लगाए जाने की अपील की। यात्रीकर अधिकारी ने यातायात नियमों के पालन न करने से हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बारे में जानकारी दी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ब्रजेश कुमार अस्थाना ने वाहनों को सुचारु रूप से चलाने का महत्व बताया। अंत में मुख्य अतिथि ने उपस्थित सभी लोगों को सड़क सुरक्षा के नियम अपनाने की शपथ दिलाई और प्रचार वाहन का हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी केशवनाथ, भाजपा नगर अध्यक्ष/बस यूनियन अध्यक्ष मनीष अग्रवाल यातायात निरीक्षक अनुज गंगवार आदि अन्य लोग मौजूद रहे। अंत में यात्रीकर अधिकारी सुरेंद्र कुमार अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।