हेलीकॉप्टर से अपनी बेटी की विदाई करते पूर्व पार्षद रवि राठौर
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शहर के मोहल्ला आजादपुरा तृतीय निवासी पूर्व पार्षद की बेटी की शादी के बाद विदाई हेलीकॉप्टर से की गई। यह देख परिवार और मोहल्लेवाले काफी उत्साहित रहे।
शहर के मोहल्ला आजादपुरा निवासी पूर्व पार्षद रवि राठौर की डॉ. बेटी प्रियंका राठौर की शादी ग्वालियर में एक चिकित्साधिकारी के साथ तय हुआ। बीते दो दिन पहले 11 दिसंबर को उनकी शादी संपन्न हुई और रविवार को उन्होंने बेटी की विदाई हेलीकॉप्टर से की। यह देख परिवार, रिश्तेदारों व मोहल्लेवाले काफी उत्साहित रहे। पूर्व पार्षद ने बताया कि उनका एक पुत्र अभिषेक विप्रो कंपनी में गुरुग्राम में है। उसकी इच्छा थी कि वह शादी के बाद अपनी बहन की विदाई हेलीकॉप्टर से करे। इसी के चलते उसने घर में बात की और हेलीकॉप्टर आर-44 बुक कर दिया। इसके बाद रविवार को सुबह बेटी की विदाई हेलीकॉप्टर से सदनशाह के मैदान से ग्वालियर के लिए की गई।