फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बेमौसम बारिश से रबी की फसलों को भारी नुकसान, चिंता में किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिरधा/ललितपुर। तहसील पाली क्षेत्र में पाला पड़ने के बाद हुई बारिश से फसलों को नुकसान हो गया है। रबी की दलहनी फसलें प्रभावित हो गईं। बारिश से फसल जमीन पर गिर गई। इससे फलियां खराब हो गईं हैं। वहीं गेहूं की फसलें भी तिरछी होकर गिर गईं हैं। किसानों ने फसल की जांच कर मुआवजा की मांग की है।
विज्ञापन

जनपद में बीते दो सप्ताह पूर्व शीतलहर के साथ पाला पड़ने से मसूर और चना की फसल प्रभावित हो गई थी। फसलों के फूल झड़ गए थे। साथ ही मटर की फलियों में दाने गायब हो गए थे। इसको लेकर किसान काफी चिंतित थे। अब बीते दो दिन रुक- रुक कर हुई बारिश ने फसल को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। कुछ क्षेत्रों में तो अधिक बारिश से फसलें जमीन पर तक गिर गईं हैं। ऐसे में किसानों का कहना है कि कर्ज लेकर फसल की बुवाई की थी, लेकिन पाला के बाद अब बारिश से फसलों में अधिक नुकसान हो गया है। ऐसे में लागत निकालना तक मुश्किल है। ऐसा ही हाल तहसील पाली के ग्राम कलौथरा, सिंगेपुर, सतौरा, कलरव, पिपरिया पाली, हरपुरा, नीमखेरा, कुलुवा, सलैया, बंगरिया, मैनवार और सदर तहसील में बिरधा, मगरपुर, करमरा, पटउवा, मगरपुर आदि गांव का बना हुआ है। किसानों ने फसल के नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
मटर और मसूर व चना गेहूं की फसल तिरछी होकर गिर गई है। बारिश से खेतों में पानी भरने से प्रभावित हुई फसलों से लागत निकालना तक मुश्किल बना हुआ है। - दौलत विश्वकर्मा, किसान बिरधा
विज्ञापन

रबी की फसलों को पाले ने पहले ही प्रभावित कर दिया था, अब बारिश से और अधिक नुकसान हो गया है। इससे किसानों का आर्थिक संकट बढ़ गया है। - राम सेवक साहू, किसान मगरपुर
लगातार बारिश होने से खेतों में पानी जमा हो गया है। इससे मटर व मसूर की फसल की फलियां प्रभावित हो गईं हैं। - दीपक कुमार, किसान कलौथरा
मटर, मसूर व चना की फसल फूल झड़ने से पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। किसानों को फसल की पैदावार निकालना तक मुश्किल है। - ताजभाई, किसान कलरव
बेमौसम बारिश से फसलें पूरी तरह खेतों में गिर गईं हैं। ऐसे में फसलों को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। किसानों को खेती की लागत राशि निकालना भी मुश्किल हो रहा है। शासन तहसील स्तरीय अधिकारियों से सर्व कराकर मुआवजा दिलाए। - गजेंद्र सिंह बुंदेला, प्रदेश मुख्य सचिव भाकियू लोकशक्ति
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें