फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बढ़ी गर्मी... हाल बेहाल, पारा 39 पार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बढ़ती गर्मी से हाल बेहाल है। तपिश के चलते घर से निकलना मुश्किल है। रविवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री व अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा रहा। लोग गर्मी से राहत के लिए गन्ने का जूस तो कुछ नारियल पानी पीते नजर आए। अधिकांश लोग सिर पर गमछा तो महिलाएं-युवतियां मुंह ढककर जातीं नजर आईं।
सुबह दस बजे से ही तीखी धूप से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। बिना शरीर ढके निकलने पर त्वचा झुलस सी जा रही है। सहालग होने के बाद भी बाजारों के साथ मुख्य मार्गों पर सीमित लोग नजर आए। चिकित्सकों का कहना है कि गर्मियों में बीमारी से बचाव के लिए पेय पदार्थों का अधिक सेवन करें। शरीर को पूरी तरह ढककर रखें। समस्या होने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन

-
गर्मी से बचाव को ले रहे जूस:
लोग गर्मी से राहत के लिए गन्ने का जूस व नारियल पानी ले रहे हैं। दोपहर में अधिकांश दुकानों पर लोग जूस पी रहे हैं। वहीं कोल्डड्रिंक भी खूब बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

-
इस तरह से करें बचाव :
तरल पदार्थ पिएं, पूरे व ढीले कपड़े पहनें। धूप से बचाव करें। आवश्यकता पड़ने पर सुबह 10 से शाम चार बजे तक घर से बाहर निकलें। शरीर में पानी की मात्रा न कम होने दें। तली चीजों से परहेज करें और बासी भोजन करने से बचें।

आगामी दिनों में यह रहेगा संभावित तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें