फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सर्दी में दगा दे रहा दिल, अस्पताल में बढ़े हार्ट अटैक और ब्लड प्रेशर के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। सर्दी बढ़ने के साथ ही हार्ट अटैक और ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल में रोज 40 मरीज सीने में दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। वहीं ईसीजी कराने की वालों की संख्या भी बढ़ गई है। इसके साथ ही रोज दो से तीन मरीजों को हार्ट अटैक होने के चलते भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में सप्ताहभर से पड़ रही भीषण सर्दी का असर लोगों पर नजर आने लगा है। जिला अस्पताल में ब्लडप्रेशर व सीने में दर्द के मरीजों की संख्या अधिक हो गई है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि सर्दी में खून जमने का खतरा रहता है। हालांकि इसका अधिक असर वृद्धजनों पर पड़ता है। सर्दी में नसों के सिकुड़ने से हृदय में खून की सप्लाई बंद हो जाती है। इससे हार्ट अटैक की संभावना अधिक रहती है।
गहन हृदय चिकित्सा इकाई के चिकित्सक डॉ. राजीव जैन ने बताया कि ओपीडी में प्रतिदिन 60 से 70 मरीज आ रहे हैं। इनमें 50 मरीज ब्लडप्रेशर व सीने में दर्द की शिकायत है। सामान्य दिनों में जहां एक दिन में 10 से 15 ईसीजी जांच हो रहीं थीं, जो अब बढ़कर 40 से 50 तक पहुंच गई हैं। उन्होंने बताया कि 24 घंटे में लगभग दो से तीन हार्ट अटैक के मरीज आ रहे हैं। जिन्हें गहन हृदय चिकित्सा इकाई में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह करें बचाव
- सर्दी में पूरी तरह से बचाव करें।
- अधिक सर्दी होने पर यात्रा न करें।
- अधिक नमक का सेवन न करें।
- पर्याप्त मात्रा में नींद लें।
- बीपी की नियमित जांच कराकर दवा का सेवन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें