ललितपुर। रविवार को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत स्थानीय बस स्टैंड पर टैंपो, टैक्सी, बस यूनियन और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ विचार गोष्ठी की गई। साथ ही बस स्टैंड पर स्वास्थ्य और नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया। इसमें 19 स्कूली चालक और परिचालक और 52 टैक्सी व बस चालक परिचालकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कार्यक्रम में संभागीय निरीक्षक देवदत्त कुमार ने चालकों को वाहन चलाते समय बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया।
साथ ही यातायात नियम संबंधित पंफलेट बांटकर लोगों को जागरूक कर सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर संभागीय निरीक्षक देवदत्त कुमार, बस यूनियन से महेंद्र कुमार जैन, अशोक कुमार साहू, राकेश कुमार चौरसिया, परिवहन विभाग से जगदीश प्रसाद, कश्यप त्रिपाठी, राहुल निषाद आदि लोग मौजूद रहें।
33 वाहनों का किया चालान
ललितपुर। रविवार को एआरटीओ प्रवर्तन दल ने सड़क सुरक्षा के तहत चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 33 वाहनों का चालान किया गया। जिसमें ओवरलोड के तीन, बिना एचएसआरपी के 12, गलत नंबर प्लेट के सात वाहन, बिना रिफ्लेक्टर टैप के छह और नो पार्किंग के पांच वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।