फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पानी डूब रहे बच्चों को बचाने को कूदी किशोरी पानी में डूबी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली अंतर्गत ग्राम देलवारा निवासी मंजेश (15) रविवार को गांव में जा रही थी। अभी वह रास्ते में पहुंची थी कि तभी उसने खदान में भरे पानी में गांव के अरविंद को डूबते देखा। वह उसे बचाने के लिए पानी में कूद गई। लेकिन पानी में गहराई अधिक होने से मंजेश भी डूबने लगी। इसी बीच वहां से गुजर रहे एक किशोर शिवम उन्हें बचाने के लिए पानी में कूद गया। लेकिन वह भी डूबने लगा। इस पर वहां मौजूद बच्चों ने किसी प्रकार दोनों किशोरों को बाहर निकाला। लेकिन मंजेश की पानी में डूबने से मौत हो गई। वहीं शिवम को देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि मंजेश का शव देर रात पानी से बाहर निकाल जा सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें