फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खसरे की सूचना पर दौड़ी टीम, किया परीक्षण

Tue, 23 Jan 2018 01:13 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
doctor - फोटो : demo
विज्ञापन
ब्लॉक बार के वस्त्रावन गांव में खसरा फैलने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मच गया। सोमवार को बार स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने गांव पहुंचकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि 15 बच्चे संक्रामक रोग खसरा की चपेट में हैं। करीब दो तीन दिनों के भीतर गांव के अधिकतर घरों के बच्चे शर्दी जुखाम और बुखार की चपेट में आ गए।  गांव में एकाएक फैली बीमारी से लोग काफी भयभीत हैं। लोगों द्वारा इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गयी। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार के अधीक्षक डॉ. ध्रुव कुमार ने अपनी टीम के साथ वस्त्रावन गांव में कैम्प लगाकर बच्चों का परीक्षण किया एवं दवा का वितरण किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को 5 बच्चे एवं सोमवार को 10 नये संक्रामक बीमारी से ग्रस्त बच्चे मिले।  स्वास्थ्य विभाग की टीम में प्रमुख रूप से अधीक्षक डॉ. ध्रुव कुमार, डॉ. शशांक साहू, महादेव प्रसाद गोस्वामी, भगवत पाल आदि मौजूद रहे।
-
स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैम्प
 स्वास्थ्य विभाग द्वारा दो दिनों से लगातार गांव में कैम्प लगाकर बच्चों का परीक्षण कर इलाज किया जा रहा है। स्थिति में सुधार भी आया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार बच्चों का परीक्षण किया जाता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. ध्रुव कुमार, अधीक्षक, स्वास्थ्य केंद्र बार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें