फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध बीमारी की सूचना पर धमकना पहुंची चिकित्सा टीम

Wed, 04 Oct 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
lalitpur health news - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
सीएमओ द्वारा गोद लिए गांव धमकना में संदिग्ध बीमारी फैलने की खबर के दूसरे दिन मंगलवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम गई। टीम ने गांव में जाकर कुछ लोगों की मलेरिया स्लाइड बनाई और दस लोगों के खून के नमूने लिए। गांव में गए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके सोनी ने बताया कि गांव में मरीजों की स्थिति ठीक है।

धमकना में चिकिनगुनिया और विशेष बुखार के मरीजों की भरमार की खबर के बाद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव गई थी। टीम ने वहां मरीजों को दवा वितरण के अलावा उनकी कुछ जांच की थी। मंगलवार को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके सोनी के निर्देशन और डॉ. अनिल कुमार गुप्ता की अगुवाई में एक टीम गांव में गई।
विज्ञापन


टीम ने वहां लगभग एक सैकड़ा मरीज देखें, टीम ने दस लोगों के खून के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए जिला मुख्यालय भिजवा दिया। टीम ने दूसरे दिन भी लगभग चार दर्जन मरीजों की स्लाइडें बनाई तथा मरीजों को दवा का वितरण भी किया।  
विज्ञापन



गंदगी है बीमारी के वजह: डॉ. सोनी
गांव में बीमारी फैलने की वजह एसीएमओ डॉ. सोनी के अनुसार गांव में फैली गंदगी है। उनके अनुसार गांव के कई कुओं को पानी पीने योग्य नहीं है। इसके अलावा गांव की नालियों में जल भराव भी बीमारी का प्रमुख कारण है। उन्होंने बताया कि गांव के सफाई कर्मचारी को बुलाकर उसे गांव की सफाई करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें