फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: स्वास्थ्य सेवाएं धड़ाम, प्रदेश में जिला 75वें पायदान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह धड़ाम हो गई हैं। उत्तर प्रदेश की हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड में ललितपुर को 75वां स्थान मिला है। सिजेरियन प्रसव में 75वां तो प्रसव में 73वां स्थान मिला है। अन्य योजनाओं का भी बुरा हाल है।
अस्पतालों में सुविधाओं का मूल्यांकन करने के लिए प्रतिमाह रैंकिंग जारी की जाती है। गर्भवती महिलाओं की एचआईवी जांच, गृह आधारित नवजात देखभाल, जन्म अनुपात, प्रसव पूर्व होने वाली जांच, अस्पताल में सुविधाएं समेत अन्य 14 बिंदुओं के कार्य की प्रगति जानी जाती है। उत्कृष्ट कार्य या योजना का संचालन करने पर मूल्यांकन में अच्छे अंक प्राप्त होते हैं। बीते दिनों प्रदेश स्तर से जारी मूल्यांकन में जनपद फिसड्डी साबित हुआ।
विज्ञापन

योजनाओं का क्रियान्वयन भी ठीक से नहीं किया जा रहा है। अस्पताल में प्रसूताओं व गर्भवती महिलाओं को भी स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। इसका खुलासा उत्तर प्रदेश की हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड में हुआ है। ललितपुर 75वें पायदान पर रहा। हद तो तब हो गई जब विभाग सामान्य प्रसव की सुविधा देने में भी प्रदेश में 73वें स्थान पर पहुंच गया है। सिजेरियन में तो 75वां स्थान (अंतिम पायदान) पर पहुंच गया है। टीकाकरण में भी 57वां स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

-
वर्जन
तालबेहट में सिजेरियन प्रसव नहीं हो सके और पोर्टल पर डाटा अपडेट नहीं किया गया, जिससे जनपद की रैंकिंग गिरी है। संबंधित लोगों से स्पष्टीकरण लिया जा रहा है।-डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें