फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडी स्वास्थ्य ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

Fri, 30 Dec 2016 01:19 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
स्‍वास्‍थ्‍ा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर (ब्यूरो)। बृहस्पतिवार को झांसी से आए मंडलीय स्वास्थ्य सहायक निदेशक डॉ. सुमन बाबू शर्मा ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। दोपहर करीब एक बजे वह महिला जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने सर्वप्रथम सीएमएस डा. एचसी चौहान व समस्त डाक्टरों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने महिला चिकित्सकों से कुछ सवाल पूछकर उनसे जानकारी ली। इसके बाद वह अल्ट्रासाउंड कक्ष, ओपीडी कक्ष, जच्चा-बच्चा भर्ती वार्डों और डिलेवरी रूम का निरीक्षण किया। इसके बाद एसएनसीयू सेंटर का निरीक्षण कर चिकित्सकों से मशीनों के बारे में विस्तृत जानकारी ली और नवजातों को देने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इसी क्रम में उन्होंने जिला अस्पताल पुरुष के जनरल वार्डों का निरीक्षण किया और सीएमएस डा. एसके वासवानी से अस्पताल सेवाओं में होने वाली समस्या के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें