फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी करेंगे मरीजों का उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर तैनात अधिकारी भी अब मरीजों का उपचार करेंगे। चिकित्सकों की कमी वाले सरकारी अस्पताल में दो दिन के लिए ओपीडी भी संभालेंगे। सीएमओ ने बताया कि सभी अधिकारियों को निर्धारित क्षेत्र में ओपीडी में बैठने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

जनपद में छह सीएचसी, 23 न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, दो अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 107 चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं, जिसके मुकाबले महज 39 चिकित्सक ही तैनात हैं। 18 विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद भी रिक्त चल रहे हैं।
स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. रतनपाल सिंह सुमन ने डॉक्टरों की कमी को देखते हुए निर्णय लिया है कि चिकित्सकों की कमी वाले अस्पतालों में एसीएमओ, डीसीएमओ व चिकित्सा अधीक्षक सप्ताह में दो दिन ओपीडी करेंगे। अस्पताल का चयन चिकित्सक व चिकित्सा अधीक्षक से समन्वय बनाकर कर सकेंगे।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में एक अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व छह उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी व छह चिकित्सा अधीक्षक कार्यरत हैं, जो सप्ताह में दो दिन ओपीडी करेंगे। इससे सप्ताह में सात अस्पतालों में दो-दो दिन मरीजों को उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन

-
स्वास्थ्य महानिदेशक के निर्देश के बाद सभी प्रशासनिक व चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। सभी सप्ताह में दो दिन ओपीडी करेंगे।
- डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें