फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चचेरे भाई की शादी में डीजे की धुन रात भर नाचा, सोया तो उठा ही नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुलवारा/ललितपुर। कस्बा बार में बुधवार सुबह शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब बारात में शामिल एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक दूल्हे का चचेरा भाई था, जो रात भर डीजे पर नाचने के बाद सोने गया था और सुबह अचेत अवस्था में मिला।
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कुडयाला से मंगलवार बार कस्बे में बरात आई थी। बरात में दूल्हे का चचेरा भाई राहुल (27) भी आया था। परिजनों के अनुसार राहुल रात में डीजे की धुन पर देर तक नाचता रहा और करीब तीन बजे छत पर सोने चला गया। सुबह करीब साढ़े सात बजे जब बारात वापसी के लिए तैयार हुई, तो राहुल के बस में न होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। छत पर पहुंचने पर वह अचेत अवस्था में पड़ा मिला। उसको तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बार ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा संतोष ने बताया कि राहुल की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। हालांकि, पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार प्रथम दृष्टया मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका है। राहुल दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। उसकी दो वर्ष की एक बेटी है और वह पेशे से राजमिस्त्री था।थानाध्यक्ष बार अजमेर सिंह भदौरिया ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
दिल्ली से आया था शादी में शामिल होने
राहुल अपने चचेरे भाई कमलेश की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली से आया था। वह कुछ समय पहले अपने पिता रामकृपाल के साथ काम के सिलसिले में दिल्ली गया था। घटना की सूचना उसके पिता को दे दी गई है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें