फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कार की टक्कर से हुई फेरीवाले की मौत, परिजनों ने चाैराहे पर शव रखकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाली/ललितपुर। कस्बा पाली के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक फेरीवाले की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार को मुख्य बस स्टैंड चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन किया और चक्काजाम कर दिया। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
पुलिस के अनुसार कस्बा पाली के वार्ड-2 कुरयाना निवासी बृजेश अहिरवार रविवार रात फेरी लगाकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एमएसडी महाविद्यालय के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बृजेश को पहले बिरधा, फिर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें झांसी रेफर कर दिया। झांसी में भी स्थिति में सुधार न होने पर परिजन उन्हें ग्वालियर ले जा रहे थे, जहां रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह परिजन शव लेकर पाली पहुंचे और मुख्य बस स्टैंड चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने आरोपी वाहन चालक की तत्काल गिरफ्तारी, मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता तथा आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। सूचना पर थाना पाली पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार ने कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद करीब दो घंटे बाद चक्काजाम समाप्त हो सका।
विज्ञापन


गांव-गांव फेरी लगाकर करता था परिवार का भरण-पोषण
मृतक के पिता भैयालाल ने बताया कि उनका पुत्र बृजेश गांव-गांव जाकर गुब्बारे बेचने का काम करता था। रविवार रात करीब आठ बजे वह ललितपुर की ओर से फेरी लगाकर लौट रहा था। एमएसडी कॉलेज के पास सड़क किनारे खड़े होने के दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि बृजेश दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। उसके परिवार में पत्नी और तीन बेटियां हैं। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। जाम समाप्त करा दिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
दीपक कुमार, प्रभारी निरीक्षक, थाना पाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें