फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल,पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन के बाद डांस के दौरान हुई फायरिंग। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल,पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
विज्ञापन

तालबेहट। विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पवा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन के बाद रात्रि में नृत्यांगनाओं के डांस के दौरान हर्ष फायरिंग का एक वीडियो वायरल होने पर कोतवाली पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

बताते चले कि ग्राम पवा में 26 जनवरी को आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच के बाद खेल मैदान में रात्रि कालीन रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें बाहर से आई नृत्यागंनाओं के नृत्य का ग्रामीणों ने जमकर लुत्फ उठाया। इसी दौरान गांव का एक युवक, जो वीडियो में कोट पहने दिखाई दे रहा है। उसने जनता में अपना रौब जमाने के लिए हर्ष फायरिंग कर दी। किसी ने इसका वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही प्रशासन में खलबली मच गई। जानकारी के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने की कवायद में कई जगह दबिश दी। वहीं, इस मामले को रफा दफा करने के लिए राजनीतिक जोर अजमाइश भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें