ललितपुर। जमील सर एकेडमी में चार दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन हो गया। इस दौरान विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे गए। फिरोज डायमंड ने बच्चों को बैडमिंटन की बारीकियां बताईं और कहा कि कड़े अभ्यास व फिटनेस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। इससे खेल में निखार आता है।
लायंस क्लब गौरव के पदाधिकारियों ने बच्चों के बेहतरीन प्रदर्शन की तारीफ़ की। रवि श्रीवास्तव ने बच्चों से बैडमिंटन खेल में आगे बढ़ने का आशीर्वाद प्रदान किया। अध्यक्ष आजम वेग ने एकेडमी के प्रयासों की सराहना की और घोषणा की कि वह खिलाड़ी बच्चों को आगे भी प्रोत्साहित करते रहेंगे। पुरस्कार वितरण में मिनी बालिका वर्ग में अबीर, अवनि सिंह, एनजिल खां, सब जूनियर वर्ग में बालिका आलिया खान, अर्शिका खान, मनतसा खान, मानसी यादव, सीनियर वर्ग बालिका में आरती कुशवाहा, अहल जहीर एवं ओपन बालिका वर्ग में सुरभि पटेल, अरसा को एकल विजेता व उप विजेता घोषित किया गया। बालक वर्ग में शान उल्ला, फैजान खान, इब्राहिम, मयंक यादव, सब जूनियर वर्ग में देवेंद्र सिंह, विराट समैया, रोहित सोनी, अनंत आस्तिक वाजपेयी को सीनियर व जूनियर बालक वर्ग एवं ओपन बालक/ पुरुष वर्ग में जीशान को विजेता व अहफाज को उपविजेता का इनाम मिला। बालक युगल वर्ग मे जीशान व अहफाज की जोड़ी को विजेता एवं रोहित व कौस्तुभ की जोड़ी को उपविजेता का पुरस्कार मिला।
निर्णायक मंडल के पुरष्कार जीशान, अहफाज, सुरभि पटेल, आरती कुशवाहा, रोहित, अनंत बाजपेयी, कौस्तुभ और मनतसा को दिए गए। अंत में जमीर सर ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। लायंस क्लब गौरव के अध्यक्ष आजम वेग, कार्यक्रम चेयरमैन रवि श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष अनिल चौधरी, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार जैन, प्रमोद चौबे, नितिन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।