फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संतुलन से आएगी खुशहाली

Fri, 20 Nov 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नगर पालिका बालिका इंटर कालेज में आयोजित जागरूकता संगोष्ठी में पौधरोपण पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संतुलन से ही खुशहाली आएगी।
विज्ञापन


वन संरक्षक झांसी मंडल देवेंद्र कुमार ने कहा कि पर्यावरण की समस्या विकराल रूप धारण करती जा रही है। इसकी वजह सिमटता हरियाली का क्षेत्र। उन्होंने अधिक से अधिक पौधरोपण पर जोर दिया। डीएफओ वीके जैन ने कहा कि जिले में एक लाख से अधिक पौधे लगाए गए हैं। वहीं, हमीरपुर से होते हुए ललितपुर पहुंचे समाजसेवी हीरालाल ने कहा कि यूपी को क्लीन और ग्रीन बनाने की जरूरत है।
 गोष्ठी के उपरांत समाजसेवी ने चीमना वन क्षेत्र में अधिकारियों की मौजूदगी में पौधरोपण किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश जिन दस जिलों में हाल ही में पौधरोपण किया गया है, उन सभी जिलों में जाकर पौधरोपण करने की मंशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें