फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गड्ढों में गुम हंसरा-बम्होरी की सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मड़ावरा। तहसील क्षेत्र के हंसरा, बम्होरीखुर्द, नारायणपुरा, हिलगन, मानपुरा समेत दर्जनों गांव के राहगीर सड़क के गड्ढों की धूल फांकने को मजबूर हैं। मड़ावरा के ग्राम हंसरा से बम्होरीखुर्द तक सड़क जिला पंचायत के अंतर्गत आती है, जहां वर्षों पहले सड़क निर्माण कराया गया था। लेकिन, उचित देखरेख और मरम्मत के अभाव में पूरी सड़क गड्ढों में गुम हो गई है। मड़ावरा से हंसरा होकर बम्होरीखुर्द एवं अन्य गांवों तक जाने में राहगीरों को बड़े-बड़े गड्ढों से होकर यात्रा करनी पड़ती है। क्षेत्रवासियों ने स्थानीय प्रशासन से उक्त सड़क का नवीनीकरण कराने की मांग की है।

उक्त सड़क पर कई वर्षों से मरम्मत तक नहीं कराई गई है। गड्ढामुक्त सड़क के लिए शासन के निर्देश के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे।-भूपत सिंह, ग्राम हंसरा
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव से स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्रों को साइकिल लेकर प्रतिदिन गड्ढेदार सड़क से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी समस्या होती है। स्कूल से लौटने तक में बुरा हाल हो जाता है।देवीसिंह
वर्जन
हंसरा-बम्होरी की खस्ताहाल सड़क की जानकारी है। इसके लिए संबंधित विभाग को सड़क जल्द ठीक कराने को पत्र भेजा जाएगा।-चंद्रभूषण प्रताप, एसडीएम मड़ावरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें