फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम पाह में बृहस्पतिवार की शाम को एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम पाह निवासी गब्बर (18) पुत्र प्यारेलाल सहरिया बृहस्पतिवार की शाम को करीब 5.30 बजे शौच के लिए गांव से बाहर गया था। कुछ समय बाद जब वह वापस नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन की। इसके बाद गांव के बाहर जामुन के पेड़ पर उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। मृतक के भाई अखिलेश ने बताया कि उसके भाई गब्बर का आठ दिन पहले गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया था। इसके बाद से वह परेशान चल रहा था। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। इस संबंध में थानाध्यक्ष बानपुर राजकुमार यादव का कहना है कि प्रथम दृष्टता मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें