फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बार अंतर्गत ग्राम धमना में एक युवक का शव घर से कुछ दूर आम के पेड़ पर लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का कारण नहीं हो सका स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस पड़ताल में जुटी रही।
विज्ञापन

ग्राम धमना निवासी विकास गोस्वामी (23) पुत्र उमाकांत गोस्वामी मंगलवार की शाम करीब साढ़े सात बजे घर पर पहुंचा। इसके बाद वह फिर से घर से चला गया और काफी देर तक नहीं लौटा। परिजनों को चिंता हुई तो उसकी खोजबीन शुरू कर दी। परिजनों ने पड़ोसियों के संग जाकर उसके मित्रों व जान पहचान वालों के यहां खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। बुधवार की सुबह घर से ही कुछ दूर लगे आम के पेड़ पर स्टॉल से फांसी पर उसका शव लटकते देख ग्रामीणों ने इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर थाना बार पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के फांसी लगाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। मृतक भाइयों में अकेला था और उसकी एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें