फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम विघामहावत में घर के पीछे बाड़े में एक युवक का शव पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम विघामहावत के मजरा गंगासागर निवासी अनेक सिंह (28) पुत्र कोमल सिंह मन्नू पेट्रोल पंप के पास एक होटल में काम करता था। बृहस्पतिवार की शाम को वह होटल का काम निपटाकर घर पहुंचा था। इसके बाद अगले दिन सुबह उसका शव घर के पीछे कुछ दूर बने उसी ही बाड़े में बबूल के पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के भाई खुशीलाल ने बताया कि उसका भाई अनेक सिंह बीते रोज बृहस्पतिवार की शाम को जब वह घर लौटा था तो गांव में एक व्यक्ति के साथ उसका विवाद हो गया था। उक्त व्यक्ति ने भाई के साथ मारपीट की थी। इसके बाद अगले दिन सुबह उसका शव पेड़ पर फांसी पर लटकता मिला। उसने यह भी बताया कि जिस पेड़ पर फांसी लगाई है, उसकी जमीन से ऊंचाई बहुत कम है। मृतक के पैर जमीन पर झुके हुए थे। उसने बताया कि मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी हो चुकी थी। लेकिन विवाद के बाद उसकी पत्नी से तलाक हो गया था। फिलहाल कोतवाली पुलिस उक्त मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें