ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत नेहरूनगर में एक युवक ने कमरे में जाकर साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मोहल्ला नेहरूनगर देवगढ़ रोड सेवनी मोहल्ला निवासी संजय (18 वर्ष) पुत्र रविशंकर जोशी शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे अपने कमरे में गया और मानसिक तनाव के चलते साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटकर जान दे दी। जबकि
बगल वाले कमरे में छोटा भाई ईशू खाना खा रहा था, जबकि मां अपने देवर के घर गई हुई थी, जिस पर छोटा भाई खाने के लिए और रोटी लेने के लिए दूसरे कमरे में गया तो वहां उसके बड़े भाई का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। यह देख वह चीखने चिल्लाने लगा, जिस पर मोहल्ले के लोग भी मौके पर पहुंच गए और उसे फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक ने फांसी किन परिस्थितियों में लगाई, इसका कारण अज्ञात है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।