फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के राजघाट चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मड़वारी में एक युवक का शव खेत में स्थित पेड़ पर लटका मिला है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

राजघाट चौकी क्षेत्र के ग्राम मड़वारी निवासी लक्ष्मन (18) पुत्र संजय लोधी गांव में परचून की दुकान खोले हैं। बुधवार की दोपहर में वह दुकान से अचानक कहीं चला गया, इसके बाद देर शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की तो वह खेत पर कुआं के पास नीम के पेड़ पर रस्सी से फांसी के फंदे पर लटका मिला। जानकारी मिलने पर राजघाट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें