फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद ने मौके पर खड़े होकर सुधरवाए खराब हैंडपंप

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नेहरू नगर वार्ड नंबर 3 के सभासद रामबाबू यादव ने मौके पर खड़े होकर खराब हैंडपंपों को सुधरवाया। उन्होंने बताया कि वार्ड में 43 हैंडपंप खराब थे, जिसकी सूची अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को सौंपी थी। इससे वार्ड में पेयजल का गंभीर संकट हो गया था। लोगों को काफी दूर से पानी लाना पड़ रहा था। अधिशासी अधिकारी निहालचंद्र ने खराब हैंडपंपों की मरम्मत का कार्य आरंभ करा दिया है। जैसे ही हैंडपंप सुधारने के लिए टीम वार्ड में पहुंची, वैसे ही मौके पर पहुंचकर खराब हैंडपंप अपनी मौजूदगी में सही कराए। रविवार को आठ हैंडपंपों की मरम्मत की गई। हैंडपंप सुधरने से नेहरू नगर के लोगों को पानी के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें