फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई चिकित्सक कोरोना की चपेट में, नए चिकित्सकों की तैनाती कराएं : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद झांसी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ललितपुर में कोरोना संक्रमण के मामलों की वर्चुअल समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कई चिकित्सक कोरोना की चपेट में हैं, जनपद में नए चिकित्सकों की तैनाती कराई जाए।
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग में ललितपुर से राज्य मंत्री श्रम एवं सेवायोजन मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार भी शामिल हुए। जनपद ललितपुर की समीक्षा में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि वर्तमान में कुल 442 एक्टिव केस हैं। वैक्सीनेशन के संबंध में बताया गया कि जनपद में अब तक 45 वर्ष से ऊपर के 26 हजार एवं 60 वर्ष से ऊपर के 31 हजार व्यक्तियों का टीकाकरण कराया जा चुका है। जबकि वेस्टेज का प्रतिशत 2.4 है। इस पर मुख्यमंत्री के द्वारा वेस्टेज रोकने के निर्देश दिए गए।
सदर विधायक ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। राज्य मंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग ने कहा कि जनपद में कुछ चिकित्सक कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। इस स्थिति में चिकित्सकों की कमी को देखते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री से चिकित्सकों की तैनाती के बारे में अनुरोध किया। मुख्यमंत्री को यह भी बताया कि जनपद में वेंटिलेटर टेक्नीशियन एवं डायलिसिस मशीन की आवश्यकता है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद में टेस्ट की संख्या में वृद्धि करें, आरआरटी टीम एवं निगरानी समितियों द्वारा लक्षण युक्त मरीजों की तत्काल एंटीजन जांच कराएं एवं कुल एंबुलेंस में से 75 फीसदी कोविड कार्य में लगाई जाएं। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में 22 एंबुलेंस में से 16 एंबुलेंस को कोविड कार्य के लिए लगाया गया है, जिनका रिस्पांस टाइम 15 मिनट है। उन्होंने कहा यह समय टीका टिप्पणी का नहीं, अपितु एकजुट हो कर काम करने का है। हमें इस बीमारी के बारे में पूर्व से कोई जानकारी नहीं थी, हमारी चिकित्सीय टीम लक्षणों के आधार पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन बनाने वाली संस्थाओं की सहायता के लिए एक टीम बनाएं। निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों को ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना हेतु और अधिक धनराशि जारी की जाए।
विज्ञापन

-------------
मुख्यमंत्री ने कहा-
-जनपद में सभी समुदाय स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं जिला अस्पतालों में मैन पावर पूरी क्षमता के साथ कार्य करें।
-जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वैक्सीनेशन के लिए लोगों को जागरूक करें। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा न्यायिक अधिकारियों एवं मीडिया के लोगों का बूथ बनाकर वैक्सीनेशन कराया जाए, इसके लिए एक कॉल सेंटर की व्यवस्था करें।
-सभी जनपदों में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध हो, महिलाओं एवं बच्चों के लिए अस्पताल बनाया जाना चाहिए। जनपद कोरोना मुक्त हो। हमें आगे भी इसके लिए प्लानिंग रखनी होगी, जिससे हम आगे आने वाली आपदाओं का मजबूती से सामना कर सकें।
वसूली की शिकायतों पर करें कार्रवाई
सीएम ने कहा कि गेहूं खरीद में वसूली शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, इस पर सख्ती के साथ कार्रवाई करें। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान एनआईसी रूम में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे लवकुश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रजनीश राय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके गर्ग, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें