फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महरौनी में सुधारे गए खराब हैंडपंप, लोगों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी (ललितपुर)। महरौनी में पेय जलापूर्ति संकट के दौरान नगर पंचायत द्वारा नगर क्षेत्र में खराब पड़े करीब 100 हैंडपंप सुधरवाए गए हैं, जिससे अब नगर के मोहल्लों में पानी की समस्या से लोगों को राहत मिली है। वहीं जल संस्थान के लिए बिजली मिलने से अब पेयजलापूर्ति में भी सुधार हुआ है।
विज्ञापन

महरौनी नगर क्षेत्र में बीते दो सप्ताह से सैदपुर फीडर की बिजली आपूर्ति लड़खड़ाने से पेयजलापूर्ति का संकट उत्पन्न हो गया था। वहीं मोहल्लों में करीब सौ से अधिक हैंडपंप भी खराब पड़े थे, जिसके चलते लोगों को पानी के लिए काफी परेशान होना पड़ रहा था। हालांकि नगर पंचायत द्वारा टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति नगर के मोहल्लों में की गई, लेकिन वह भी पर्याप्त नहीं थी। ऐसे में नगर पंचायत द्वारा नगर महरौनी क्षेत्र में मोहल्ला लुहरयाना, कायस्थपुरा, मंडी रोड, शेख का कुआं, तालाब बंध, समेत अलग-अलग स्थानों पर 100 से अधिक हैंडपंप खराब पड़े थे, जिस नगर पंचायत द्वारा सुधरवाने का काम किया गया, जो अब सुधरने से स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों को भी पेयजल में काफी राहत मिल रही है। वहीं बिजली विभाग द्वारा भी जलसंस्थान के लिए सैदपुर फीडर की दूसरी लाइन को खिरिया से काटकर अलग से बिजली सप्लाई की जाने लगी है, इससे पेयजलापूर्ति में भी नगरवासियों को राहत मिली है। ऐसे में स्थानीय नगरवासियों ने राहत की सांस ली है।
-----
बोले लोग-
ललितपुर मार्ग के भागेश खजुरिया ने कहा कि बीते दस दिनों से पेयजलापूर्ति ठप रही थी, साथ ही मोहल्ले में लगा हैंडपंप भी खराब पड़ा था। अब यदि पेयजलापूर्ति नहीं भी होती है, तो मोहल्ले में हैंडपंप से पानी भरने में दिक्कत नहीं होती है।
विज्ञापन

तालाब का बंध निवासी समद खान ने कहा कि हैंडपंप खराब होने की कई बार शिकायत की थी, लेकिन अब हैंडपंप भी सुधर गया है और नलों से आने वाली पेयजलापूर्ति में भी राहत मिली है। कर्णप्रताप सिंह ने कहा कि पेयजलापूर्ति संकट के दौरान बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान होना पड़ा। टैंकरों से काफी राहत मिली। महरौनी के देवेंद्र साहू ने बताया कि नगर क्षेत्र में हर बार गर्मियों में बिजली और पानी का संकट उत्पन्न हो जाता है, इसके लिए पहले से ही तैयारी होना चाहिए। यदि यह हैंडपंप पहले ही सुधर जाते तो इतना परेशान नहीं होना पड़ता, लेकिन देर आए दुरुस्त आए।अब राहत तो मिली है।
महरौनी नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति हर नागरिक तक पहुंचाने के लिए नगर पंचायत द्वारा टैंकरों से आपूर्ति करने के साथ ही नगर क्षेत्र में करीब सौ से अधिक खराब पड़े हैंडपंप भी सुधरवाए गए हैं, जिनसे अब पानी आने लगा है, इससे स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

-कृष्णा सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें