फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: हैंडपंप की कराई मरम्मत, पेयजल संकट दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। तालबेहट मिनी औद्योगिक आस्थान में पेयजल संकट की समस्या दूर हो गई है। एक माह से खराब पड़े हैंडपंप से पेयजल संकट गहरा गया था। इस पर हैंडपंप को ठीक करा दिया गया है। इससे सभी उद्यमियों को पेयजल सुविधा हो गई है।
जिले के ब्लॉक तालबेहट स्थित मिनी औद्योगिक आस्थान में पेयजल की सुविधा के लिए इकलौता हैंडपंप लगा हुआ है। इससे लगभग दो दर्जन से अधिक इकाइयों में पानी की सुविधा है। सभी उद्यमी व मजदूर इसी हैंडपंप से पानी जुटाते हैं, लेकिन बीते लगभग एक माह से हैंडपंप खराब हो गया था। इससे पानी की किल्लत हो गई थी। पीने के लिए लोग दूर से पानी जुटा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्या को लेकर अमर उजाला ने नौ जनवरी को ''औद्योगिक आस्थान में पेयजल संकट'' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद हरकत में आए विभागीय अधिकारियों ने हैंडपंप को ठीक कराने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत द्वारा हैंडपंप की मरम्मत कराकर इसे ठीक करा दिया गया। इससे दो दर्जन उद्यमियों व इनमें कार्य करने वाले कर्मचारियों का पेयजल संकट दूर हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें