फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम रायपुर में एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर जखौरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम रायपुर निवासी धर्मेंद्र साहू (22) पुत्र हरीराम साहू बृहस्पतिवार को दोपहर में घर में अपने कमरे में था, जबकि उसकी पत्नी दूसरे कमरे में बैठी थी। इसी दौरान धर्मेंद्र ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब पत्नी की नजर दूसरे कमरे की खिड़की से कमरे के अंदर गई तो वहां पति को फांसी के फंदे पर लटकते देख उसके होश उड़ गए और वह चिल्लाने लगी। यह देख आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए और खेत पर जाकर मृतक के पिता को इसकी जानकारी दी।
जब पिता घर आया तो उसका पुत्र फांसी के फंदे पर लटक रहा था। पिता हरीराम ने जानकारी देते हुए बताया कि धर्मेंद्र उसका एकलौता पुत्र था और उसकी शादी एक वर्ष पूर्व ही हुई थी। फांसी किन कारणों से लगाई यह उसे पता नहीं है। वहीं, जानकारी मिलने पर थाना जखौरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें