अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में राजेंद्र जायसवाल की स्मृति में निशी क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में ललितपुर अंडर 14 प्रीमियर लीग के छठवें दिन सोमवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में हैमर जिम राइडर्स ने राइजिंग सुपर स्टार को आठ विकेट से हराया। दूसरे मैच में वीर बुंदेली ने अथर्व सुपर किंग को तीन विकेट से हरा दिया। मैन ऑफ द मैच जीशान व आदित्य यादव घोषित किए गए।
पहले मैच में राइजिंग सुपर स्टार ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 97 रन बनाए। हैमर जिम राइडर्स ने 13.1 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 100 रन बना कर मैच जीत लिया। जीशान ने चार ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। दूसरे मैच में टॉस जीतकर अथर्व सुपर किंग ने 20 ओवर में छह विकेट पर 121 रन बनाए। वीर बुंदेली वॉरियर्स ने 18.3 ओवर में सात विकेट पर 124 रन बनाकर तीन विकेट से मैच जीत लिया। बल्लेबाज आदित्य यादव 45 गेंदों में 42 रन बनाकर नॉट आउट रहे। उन्होंने 13 रन देकर तीन विकेट झटके। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। पाली नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष तिवारी व भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीतेश संज्ञा ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वितरित किया। निर्णायक भूमिका में सौरभ नायक, प्रियंक रहे। स्कोरर धर्मेंद्र कुमार व सिद्धार्थ जैन और कमेंट्री मोहन पेंटर ने की। आयोजन कमेटी में मोहम्मद नसीम, पवन परमार, शत्रुघ्न यादव, रत्नेश दीक्षित आदि मौजूद रहे।
........